Uncategorized

ढोल बाजे गरबा में दिखे देवी देवताओं के अनेक रूप

धमतरी।ढोल बाजे गरबा का तीसरा दिन बहुत ही शानदार रहा जिसमें पौराणिक देवी देवताओं के साथ श्वेत वस्त्र था। जिसमें बहुत सारे प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और इस गरबा कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में विभाजित किया गया था जिसमें प्रथम वर्ग 7 से 13 उम्र के बच्चे दूसरे स्तर में 14 से 19 उम्र के बच्चे और तीसरा स्टार 20 से ऊपर के लोगों के लिए था l 7से 13 साल के वर्ग में प्रथम स्थान प्रकृति अग्रवाल एवं तृतीय स्थान जियालाल ने प्राप्त किया दूसरे स्तर में जो की 14 से 19 वर्ष के लिए था उसमें प्रथम स्थान राधिका शर्मा व दूसरा स्थान तेजस्वी साहू ने प्राप्त किया इसी तरह तीसरे स्तर पर 20 साल से ऊपर के लोगों में पहला स्थान खुशी साहू और दूसरा स्थान माही साहू ने प्राप्त किया l इसके अलावा भी और भी बहुत सारे इनाम दिए गए जिसमें बेस्ट किड्स गर्ल्स में काव्य काव्या गजपाल, बेस्ट किड्स बॉयज में रक्षित अग्रवाल ,बेस्ट टीनएजर गर्ल मुकेश्वरी चंद्रवंशी ,बेस्ट टीनएजर बॉयज हिमांशु नामदेव, राइजिंग स्टार धमतरी में संजना चंदे ने बाजी मारी l प्रतिभागी मां दुर्गा ,मां काली ,शबरी, कृष्ण भगवान, राधा, सीता ,खाटू श्याम ,महालक्ष्मी ,मां लक्ष्मी, शंकर भगवान का रूप धारण कर पहुँचे थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!