Uncategorized

दुर्घटना में घायल को राहत पहुंचाकर पार्षद कुलेश सोनी ने किया जन्मदिन सार्थक

महापौर रामू रोहरा ने की पार्षद के कार्य की सराहना

धमतरी-अंबेडकर वार्ड पार्षद कुलेश सोनी द्वारा अपने जन्मदिन को स्वास्थ्यगत क्षेत्र के सेवा कार्य से जोड़कर समाज को एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि का संदेश दे गए। घटना यह हुआ कि अक्षय ऊर्जा प्राधिकरण में काम करने वाले कर्मचारी चतुर्भुज सिंह ध्रुव पिता बुधराम ध्रुव जब अपने गृहग्राम से ऑफिस के लिए आ रहे थे, तभी रायपुर रोड में अर्जुनी चौक के पास मवेशी के आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो जाने से पैर में काफी चोट पहुंची जिसे त्वरित रूप से चिकित्सकीय सहायता कुलेश सोनी द्वारा प्रदान करते हुए शासकीय अस्पताल में पहुंचकर समुचित उपचार की व्यवस्था की। गौरतलब है कि दुर्घटना में पहुंचे जख्म जख्म से रक्तस्राव हो रहा था जिस पर 10 टांके भी लगाया गया। श्री सोनी ने उनके समुचित उपचार के साथ-साथ उनके गृह ग्राम तक पहुंचाने पहुंचाने का भी एक सार्थक माध्यम बने इसी दरमियान महापौर रामू रोहरा ने अपने सहयोगी पार्षद को जन्मदिन की बधाई देने के लिए फोन किया तो उनके द्वारा उक्त घटना की जानकारी देने पर श्री रोहरा स्वयं अस्पताल पहुंचकर अपने साथी जनप्रतिनिधि का मनोबल तथा आत्मबल को बढ़ाकर सेवा कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, सुधीर गुप्ता, पिन्टू यादव, अस्पताल अधीक्षक डाँ टोण्डर, डाँ खालसा,अशोक साहू मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!