Uncategorized
माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट द्वारा किया गया वस्त्र वितरण

धमतरी। पितृपक्ष के पावन अवसर पर माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के द्वारा रुद्री रोड दुलारी नगर दुर्गा निवास में वस्त्र व खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भुवनेश्वर सिंह राजपूत, कार्यक्रम के अध्यक्षता विष्णु प्रकाश साहू ने किया, जिलाध्यक्ष श्रीमती कमलेश गुप्ता, वृंदावन गुप्ता , सुनीति थ्रूव,अनीता पांडे, श्रीमती रूबी यादव, कविता यादव, वेद राम साहू, राकेश मिश्रा की उपस्थिति में इस कार्यक्रम को सफल बनाया और कम से कम 100 लोगों को कपड़ा वितरण किया गया । ट्रस्टी अध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी गुरुजी ने इस पवित्र कार्य के लिए सबको साधुवाद दिए।

