Uncategorized

कुरूद व मगरलोड की महिला समूहों को मिली पैरा मशरूम कटिंग मशीन

धमतरी, 5 जनवरी 2026—कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के कुरूद विकासखंड में जिला राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान – भारत सरकार तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के संयुक्त प्रयास से कुरूद विकासखंड के ग्राम सरबदा एवं मगरलोड के भेंन्ड्री ग्राम की महिला स्व-सहायता समूहों को पैरा मशरूम कटिंग मशीन प्रदान की गई। महिलाओं को मशीन के उपयोग, रख-रखाव और सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर डेमोन्स्ट्रेशन भी दिया गया, ताकि वे पैरा मशरूम उत्पादन में गुणवत्ता बढ़ाकर अधिक आय अर्जित कर सकें।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक (अजीविका) श्री अनुराग मिश्रा ने बताया कि NIF के सहयोग से जिले में जमीनी स्तर के तकनीकी नवाचारों और पारंपरिक ज्ञान को बढ़ावा दिया जा रहा है। विभिन्न समूहों को आजीविका से जुड़ी नवाचार तकनीकें एवं मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उन्हें व्यावसायिक तथा सामाजिक—दोनों प्रकार के लाभ मिल सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!