Uncategorized
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर भाजपाईयों ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

धमतरी। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर सिहावा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नेताजी के साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री राकेश साहू कवीन्द्र जैन पवन गजपाल दीपेन्द्र साहू राजीव चंद्राकर प्रियंका सिन्हा अशोक सिन्हा जय हिंदुजा खूबलाल ध्रुव राजीव सिन्हा भागवत यादव राघवेन्द्र साहू आमना सोना आशा लोधी नन्दू लोधी विशाल त्रिवेदी नीतू त्रिवेदी परमेश्वर यादव प्रशुम तिवारी उपस्थित रहे।
