Uncategorized

21वी सदी के पहले 25 साल इतिहास में कहे जाएंगे मोदी काल-पँ राजेश शर्मा

कहा मोदी ने 7दशक पुराने पीएम परफॉर्मेंस मानक से नेहरू को हटा कर खुद को स्थापित किया

भाजपा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगामी जन्मदिन बेहद खास और अभियान के तौर पर मनाने जा रही है, भाजपा ने इसे सेवा संकल्प अभियान का नाम दिया है और इसे लेकर मंडल स्तर तक तैयारी शुरू हो चुकी है।
धमतरी के रावा मंडल की बैठक परेवाडीह में रखी गई, इसमे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए और पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
पँ राजेश ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री का पदभार सम्हाला था, आज करीब 12 साल से वो देश के प्रधानमंत्री है, एक स्टेट हेड के तौर पर उनको जन सेवा के कुल 25 साल हो चुके है, मोदी जी ने बिना अवकाश बिना आराम के हर दिन संकल्प की सिद्धि के लिए काम किया। आजादी के बाद से भारत के प्रधानमंत्रीयो के काम की तुलना नेहरू से की जाती रही है, मोदी ने वो सारे मानक और पैमाने नेक्स्ट लेवल पर सेट कर दिए है,अब देश के भावी प्रधानमंत्रियों के परफॉर्मन्स का आंकलन नरेंद्र मोदी को आधार मान कर किया जाएगा।
पँ राजेश ने कहा कि 2001 से 2026 ये काल खंड 21वी सदी का फर्स्ट क्वाटर भी है, इस काल खण्ड में देश और दुनिया मे कही भी मोदी के पराक्रम और सेवा जैसी कोई दूसरी मिसाल नही मिलती, जब विश्व का इतिहास लिखा जाएगा तब 21 सदी के पहले ढाई दशक भारत के पुनरुत्थान के उदाहरणों से भरा होगा और इसका पूरा श्रेय मोदी के ही नाम होंगा।
बैठक को संबोधित करते हुए पं. राजेश शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 76 वर्ष की आयु में अपने 56 इंची सीने और फौलादी निर्णय क्षमता के साथ देशहित में ऐसे अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिन्हें आज तक कोई नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच और दूरदर्शिता ने देश के सामान्य नागरिक के जीवन में व्यापक परिवर्तन किया है। गांव-गांव में शौचालय निर्माण यानी इज्जत घर की पहल ने करोड़ों परिवारों के जीवन की गरिमा और जीवनशैली को बदला। वहीं जन-धन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखा गया।
पं. शर्मा ने कहा कि आज डिजिटल भुगतान और यूपीआई के माध्यम से भारत की तस्वीर पूरी दुनिया के सामने बदली है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आज एक सामान्य चाय वाला भी चाय पिलाने के बाद डिजिटल माध्यम से भुगतान प्राप्त कर सीधे अपने बैंक खाते में राशि प्राप्त कर सकता है। यह बदलता हुआ भारत है, जिसकी कल्पना और क्रियान्वयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है।
उन्होंने कहा कि कभी भारत को पिछड़ेपन और गरीबी से जोड़कर देखने वालों को आज भारत की डिजिटल शक्ति, आर्थिक क्षमता और वैश्विक प्रभाव का लोहा मानना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है।
पं. शर्मा ने कहा कि ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री, जिन्होंने देशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है, उनका जन्मदिवस मनाने का अवसर मिलना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे एक माह विभिन्न 13 प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा। :
बैठक में बालाराम साहू (पूर्व अध्यक्ष, जिला पंचायत धमतरी), मुरारी यदु (पूर्व आमदी मंडल अध्यक्ष), भगत यादव (पूर्व अध्यक्ष, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला धमतरी), मोती राम साहू, धनेश्वरी साहू (सदस्य, जिला पंचायत), दमयंती साहू सहित रावां मंडल मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री राकेश सिन्हा ने एवं आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री श्रीमती दमयन्तीन साहू. ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!