Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान:सेवा, सुशासन और जनभागीदारी को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध कार्यक्रम, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

धमतरी- सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रस्तावित इस अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर से लेकर राज्य स्तर तक विभिन्न जनभागीदारीमूलक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य बताते हुए कहा कि 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं उपलब्ध अवसरों की जानकारी पात्र नागरिकों तक पहुंचाकर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही सेवा गतिविधियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जनसंवाद एवं रचनात्मक सहभागिता के माध्यम से प्रत्येक परिवार को अभियान से जोड़ना है।
अभियान का मूल भाव है—हर पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं की पहुंच, हर परिवार की विकास में भागीदारी और हर नागरिक का विकसित भारत के निर्माण में संकल्प।
बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने ने त्योहारी सीजन एवं कानून व्यवस्था के संबंध में सहयोगात्मक चर्चा की । अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया ।
कलेक्टर ने अभियान की तैयारियों और गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अभियान के सफल संचालन के लिए नियुक्त नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों तथा संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को राज्य शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से अध्ययन कर निर्धारित कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सेवा और जनभागीदारी बनेगी अभियान की पहचान

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि अभियान की मूल भावना सेवा, सुशासन और जनभागीदारी है। इसे केवल शासकीय कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता से जन-अभियान का स्वरूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ जैसी पहल के माध्यम से नागरिकों, सामाजिक संगठनों और संस्थाओं को अभियान से जोड़ा जाए, ताकि सेवा कार्यों में सामूहिक सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत किया जा सके।

उन्होंने ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के माध्यम से शासन की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और नागरिक सेवाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उनका वास्तविक लाभ भी मिले।

17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ से होगा अभियान का शुभारंभ

अभियान के प्रथम दिवस 17 सितम्बर को जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत धमतरी के रुद्रेश्वर मंदिर, नगरी के कृणेश्वर मंदिर तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मसानडबरा सहित विभिन्न स्थानों पर शाम को दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। रुद्रेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा शामिल होंगे।

बच्चों, युवाओं और समाज की रचनात्मक भागीदारी पर जोर

कलेक्टर ने अभियान को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, अभिभावकों एवं परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘नमो सेवा गाथा’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और ‘रंगोली राष्ट्र’ जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संदेश को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जाए।

उन्होंने राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं एवं नवाचार से जुड़े लोगों के नए विचारों और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान के दौरान स्थानीय स्तर पर किए जा रहे उल्लेखनीय सेवा कार्यों और जनभागीदारी की प्रेरक कहानियों को सामने लाया जाए, ताकि अच्छे कार्यों को व्यापक पहचान मिले और अन्य लोग भी उनसे प्रेरित हों।

17 अक्टूबर को होगा अभियान का समापन

एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का समापन 17 अक्टूबर 2026 को ‘जनसेवक महाकुंभ—पंचायत से पार्लियामेंट’ के साथ राष्ट्रीय स्तर पर होगा। अभियान के दौरान विभिन्न स्तरों पर आयोजित सेवा गतिविधियों, जनभागीदारी और उल्लेखनीय कार्यों को व्यापक मंच प्रदान किया जाएगा।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ने का आह्वान किया। इस अबसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!