Uncategorized

अर्जुनी पुलिस द्वारा अवैध रुप से शराब बिक्री कर रहे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही, 60 पौवा शराब जब्त

थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली की अछोटा में एक व्यक्ति अपने घर में शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं की सूचना के आधार पर तत्काल अर्जुनी पुलिस द्वारा ग्राम अछोटा में रेड कार्यवाही कर,अपने घर में अवैध रुप से शराब बेच रहे आरोपी भूपेन्द्र देवांगन पिता स्व.डेरहा राम 35 वर्ष अछोटा के कब्जे से थैले के अंदर 60 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 4800 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना अर्जुनी में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना अर्जुनी से प्रआर.भूनेश्वर साहू,नितिन पांडेय, म.प्रआर. मधुलिका टिकरिहा आर.राजेश साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!