Uncategorized

बदलते समय में आधुनिक तकनीक और मजबूत सहकारिता व्यवस्था ही ग्रामीण समृद्धि का आधार बनेगी – निरंजन सिन्हा

किसानों-बुनकरों के बीच पहुंचे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष


कुरुद। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति, कोकड़ी का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने किसानों, बुनकरों और समिति कर्मचारियों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति जानी तथा उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। बैंक अध्यक्ष ने कहा कि बदलते समय में आधुनिक तकनीक और मजबूत सहकारिता व्यवस्था ही ग्रामीण समृद्धि का आधार बनेगी। उन्होंने किसानों को ड्रोन आधारित कृषि, उर्वरकों एवं कीटनाशकों के वैज्ञानिक छिड़काव, खेती की लागत कम करने तथा उत्पादन बढ़ाने वाली आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि तकनीक आधारित खेती से किसानों की आय में वृद्धि के साथ कृषि अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनेगी। बुनकरों से चर्चा करते हुए उन्होंने उनके पारंपरिक कौशल को बाजार से जोडऩे, सहकारिता के माध्यम से स्वरोजगार को मजबूत करने तथा आय के नए अवसर विकसित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान और बुनकर दोनों ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तंभ हैं और इनके सशक्तिकरण से गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। निरीक्षण के दौरान प्राधिकृत अधिकारी दिलीप कुमार चक्रधारी, पूर्व अध्यक्ष उत्तम कुमार शर्मा, पर्यवेक्षक नरेश साहू, कोकड़ी के सरपंच गोपेश्वर साहू, उपसरपंच महेंद्र साहू, देवलाल साहू, रिखीराम साहू, कौशल साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!