Uncategorized

धमतरी में मौसम ने बदली करवट, तेज हवा-बारिश के बाद बिजली गुल से लोग परेशान

धमतरी। धमतरी में आज शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर की चिलचिलाती गर्मी के बाद शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन बाद में बिजली गुल और उमस ने परेशान किया। इधर तेज हवा और बारिश से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई जगह पेड़ों से कच्चे आम टूटकर गिर गए। सब्जी की फसल भी प्रभावित हुई है। खेतों में पानी भरने से टमाटर, मिर्च और भिंडी की फसल को क्षति की आशंका है। बारिश से ईंट व्यवसायियों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। खुले में सूखने के लिए रखी गई कच्ची ईंटें भीगकर खराब हो गयी। भट्ठा संचालकों का कहना है कि तैयार माल खराब होने से हजारों का नुकसान हुआ है। शहर के सदर, रिसाईपारा, रामबाग और बनियापारा सहित कई इलाकों में बिजली गुल होने से भी दिक्कत हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!