Uncategorized

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का महापौर रामू रोहरा ने किया शुभारंभ

धमतरी- रामपुर वार्ड स्थित पिंक सिटी के सामने पालनहार मेश्राम द्वारा निर्मित निजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा के करकमलों से विधिवत संपन्न हुआ।इस अवसर पर महापौर ने फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना कर नवीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ किया।
महापौर रामू रोहरा ने कॉम्प्लेक्स संचालक पालनहार मेश्राम को नवीन व्यवसायिक परिसर के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर में इस तरह के नए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के शुरू होने से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलती है। साथ ही स्थानीय नागरिकों को अपनी जरूरत की वस्तुएं एवं सेवाएं आसपास ही उपलब्ध होने से सुविधा मिलती है.
उन्होंने कहा कि धमतरी शहर निरंतर विकास और विस्तार की ओर अग्रसर है। नए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने से युवाओं एवं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होते हैं। महापौर ने कॉम्प्लेक्स की सफलता, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर पार्षद अज्जू देशलहरे,संतोष सोनकर, कॉम्प्लेक्स संचालक पालनहार मेश्राम सहित परिवारजन, स्थानीय नागरिक, व्यापारीगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!