Uncategorized

वार्ड क्रमांक 7 की गौर गली में सीसी रोड निर्माण जारी,जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर लगातार सक्रियता

बड़े विकास कार्यों के साथ छोटे कार्यों पर भी अध्यक्ष ज्योति हरख जैन का ध्यान

भखारा-भठेली। नगर पंचायत भखारा-भठेली में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन के मार्गदर्शन एवं नियमित निरीक्षण में सीसी रोड, नाली निर्माण सहित अनेक विकास एवं जनसुविधा से जुड़े कार्य लगातार प्रगति पर हैं।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 7 स्थित गौर गली में सीसी रोड का निर्माण कार्य जारी है। सड़क निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में लंबे समय से महसूस की जा रही सड़क संबंधी समस्या का समाधान होगा।
अध्यक्ष ज्योति हरख जैन का विशेष फोकस नगर के बड़े और महत्वपूर्ण विकास कार्यों के साथ-साथ छोटी-छोटी लेकिन नागरिकों के दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं पर भी बना हुआ है। उनका मानना है कि नगर का समग्र विकास तभी संभव है, जब बड़े प्रोजेक्ट के साथ प्रत्येक वार्ड की गली, सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाए।
नगर पंचायत क्षेत्र में सीसी रोड एवं नाली निर्माण, सड़क सुधार, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित आवश्यकतानुसार विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। वार्डों से प्राप्त समस्याओं और नागरिकों की मांगों को भी विकास कार्यों की योजना में शामिल किया जा रहा है।

*काम शुरू कराने के साथ गुणवत्ता की निगरानी भी*

अध्यक्ष ज्योति हरख जैन की कार्यशैली की खास बात यह है कि वे केवल विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने अथवा प्रारंभ कराने तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की स्थिति और गुणवत्ता का नियमित निरीक्षण भी करती हैं। निर्माण कार्यों में निर्धारित मापदंडों का पालन हो, सामग्री की गुणवत्ता उचित रहे और कार्य समय पर पूर्ण हो, इसे लेकर संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं।

वे ठेकेदारों को स्पष्ट रूप से गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने की हिदायत देती हैं तथा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के लिए सख्ती भी बरत रही हैं।

*हर वार्ड तक विकास पहुंचाने का प्रयास*

नगर पंचायत अध्यक्ष की सक्रियता के चलते विकास कार्यों को वार्ड स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बड़े विकास कार्यों के साथ छोटी गलियों और मोहल्लों की समस्याओं को भी प्राथमिकता से देखने की पहल से नागरिकों में सकारात्मक माहौल है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विकास कार्यों की निरंतरता के साथ अध्यक्ष द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया जाना कार्यों के प्रति गंभीरता को दर्शाता है। मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और प्रत्येक वार्ड को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अध्यक्ष ज्योति हरख जैन की सक्रिय भूमिका की सराहना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!