Uncategorized

भोलेनाथ की पूजा कर रहे भक्तो पर हजारो मधुमक्खियो ने किया हमला,10 हुए घायल,उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती

भखारा के डुमराही तालाब में स्थापित भगवान् भोलेनाथ के मंदिर में भक्तो पर मधुमक्खियो ने हमला कर दिया. बैगा हरीश ने बताया कि सुबह से ही शिव भक्त मंदिर में पूजा करने पहुँच रहे थे। थोड़ी ही देर में हजारों मधुमक्खियां पहुँच गयी और शिव जी की आराधना में लीन लोगों पर हमला कर दिया। हमले से लोग बचने लोग इधर उधर भागे। मधुमक्खियो द्वारा करीब दस लोगों को घायल कर दिया। जिसकी चपेट में आये कुछ महिलाए और छात्राओं का स्थानीय अस्पताल में ईलाज कराया गया। सबसे ज्यादा गंभीर रूप से घायल डॉ अभिजीत जैन हुए हैं। जिनके शरीर में मधुमक्खी के सैकड़ों डंक के निशान बन गए। धमतरी के गुप्ता अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अभिजीत जैन के पिता ललित जैन ने बताया कि मधुमक्खियों ने उसके बेटे पर करीब पनद्रह सौ डंक मारे हैं। शरीर का ऐसा कोई भी स्थान नहीं बचा है। प्राण बचाने दो किलोमीटर भागा फिर भी मधुमक्खियों ने उसके बेटे का पीछा नहीं छोड़ा। अभी आईसीयू में भर्ती है। ईलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!