जिले को मिली 12 नये डायल 112 गाडिय़ां, अत्याधुनिक व वैज्ञानिक तरीके से स्पॉट पर ही हो पाएगी जांच
एक ही नम्बर से आसानी से मिलेगी सभी जरुरी सेवाएं

धमतरी. कल केन्द्रीय गृह मंत्री रायपुर पहुंचे जहां उनके द्वारा छग पुलिस की अत्याधुनिक सीजी डायल 112 सेवा का शुभारंभ किया। जिसके तहत धमतरी जिले को भी 12 वाहन मिले है।
उक्त सभी वाहनों को जिले के थानों में भेजा जाएगा। जिससे पुलिस जांच और भी सटीक व समय-सीमा के भीतर हो पायेगा। बता दे कि डायल 112 फारेंसिक वैन को अत्याधुनिक तकनीक से लैंस किया गया है। उक्त वाहन में सोलर बैकअप, वायलेंस रेडियों, लाईव कैमरे, स्मार्ट फोन, जीपीएस आदि सुविधाएँ है। लाईव कैमरे से घटना स्थल की सम्पूर्ण निगरानी पुलिस कंट्रोल रुम से सीधे हो पायेगा। जिससे आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त बल व अन्य मद्द तत्काल उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह 24 घंटे गतिमान रहेगी। आपात स्थिति में डायल 112 डायल करने पर यह फारेंसिक वैन मौके पर पहुंच जाएगा। और आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। इन मॉडर्न फारेंसिक मोबाइल वैन की मद्द से अब घटना स्थल पर ही फारेंसिक जांच की सुविधा मिलेगी, जिससे पहले सबूतो को सुरक्षित कर फारेसिंक लैब में भेजना पड़ता था जिससे सबूतो के नष्ट होने की आंशका रहती थी। अब स्पॉट पर ही त्वरित जांच हो पायेगी। बेहतर आधुनिक व वैज्ञानिक तरीके से घटना स्थल पर जांच से अपराधियों को शीघ्र पकडऩे के साथ ही पीडि़तो को जल्द न्याय मिल पायेगी। अब डायल 112 नम्बर पर ही लोगो को सभी जरुरी सेवाएं मिल पायेगी।

