Uncategorized

जहर से बाघ के शिकार मामले में खुलासा: भतीजे ने ली थी बाघ की सुपारी


धमतरी। ज़हर से बाघ का शिकार मामले में जांच में खुलासा हुआ है। जिसमें पता चला है कि भतीजे ने बाघ की सुपारी ली थी। आरोपी अपने भतीजे हिंगुल बाछा (बाघ की सुपारी लेने वाला) एवं स्वयं को कारवाई से बचाने आरोपी जालंधर बागरती ने पूछताछ में अपने भतीजे से भी पल्ला झाड़ा।
पूछताछ के दौरान सनसनीखेज विडियो में सुपारी देने वाले आरोपी रमन हेरना ने सुपारी लेने वाले आरोपी जालंधर बागरती की आमने-सामने रहकर पहचान की और उसके परिजन हिंगुल बाछा का भी नाम लिया. (विडियो में आरोपी रमन हेरना ने जालंधर बागरती को उसके परिजनो के सामने पहुंचाना और हिंगुल बाछा का नाम लिया) जहर से न केवल बाघ, बल्कि वन रक्षक एवं पेट्रोलिंग श्रमिक भी थे ओडिशा के शिकारियों के निशाने पर, एफ.आई.आर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ज्ञात हो कि जंगल के प्राकृतिक जल स्त्रोत में जहरीला पदार्थ मिलाया गया था जिसमें जंगली पशु पेट्रोलिंग करने वाले भी पानी पीने के लिए उपयोग करते है। ऐसे में वन्य जीव अपराध के साथ ही मानव जीवन के खिलाफ गंभीर अपराध माना गया है। जहर मिलाकर बाघ का शिकार करने व अन्य पशुओं के लिए खतरा उत्पन्न करने के मामले में 7 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है। जिसमें पूछताछ के दौरान बाघ की सुपारी देने वाले खुलासा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!