Uncategorized

इनरव्हील क्लब द्वारा कराया गया सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन अभियान का सफल आयोजन

धमतरी।महिलाओं और छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में इनरव्हील क्लब द्वारा कराए गए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन गुप्ता हॉस्पिटल में डॉ. आराधना गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस अभियान में 10 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु वैक्सीनेशन लगाया गया। यह पहल स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में क्लब का एक प्रेरणादायक कदम रही।कार्यक्रम में क्लब की प्रेसिडेंट श्रीमती सुधा अग्रवाल, सेक्रेटरी श्रीमती नेहा लाठ, ज्योति गोयल, कोषाध्यक्ष तारा झावर, सदस्य माया खंडेलवाल, तथा मीडिया प्रभारी श्रुति अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।इस अभियान को सफल बनाने सुधा मितेश अग्रवाल,नेहा विजित लाठ,ज्योति आकाश गोयल, साक्षी विकास अग्रवाल का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!