Uncategorized

रिसाईपारा पश्चिम वार्ड की जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग, पार्षद योगेश लाल ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

धमतरी। रिसाईपारा पश्चिम वार्ड क्रमांक 39 के पार्षद एवं जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के महामंत्री योगेश लाल ने नगर पालिक निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर वार्ड की जर्जर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि रिसाईपारा पश्चिम वार्ड स्थित म्युनिसिपल स्कूल से बनियापारा तक जाने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्कूल आने-जाने वाले बच्चों, स्थानीय रहवासियों एवं राहगीरों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही जिला अस्पताल की ओर जाने वाला मार्ग भी जर्जर होने से लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
पार्षद योगेश लाल ने आयुक्त से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त सड़क का शीघ्र रिपेयरिंग कार्य कराया जाए, ताकि वार्डवासियों एवं राहगिरो को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत होने से स्कूली बच्चों सहित आम नागरिकों को राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!