Uncategorized

चाकू दिखा कर बस स्टैंड मे बुजुर्ग से 3 हजार की लूट, शोर मचाने पर लोगो ने पकड़ा बदमाशों को

शहर के नया बस स्टैंड के पास से एक बार फिर लूट का मामला सामने आया है जिसमें दो बदमाशो ने एक बुजुर्ग व्यक्ति से करीब 3000 रुपये लूट लिए थे बताया गया कि उसे चाकू का डर दिखाकर मुंह दबाकर लूटा गया था हालांकि बाद में जब बुजुर्ग ने शोर मचाया तो लोगो ने उसकी मदद कर बदमाशो को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है.
शनिवार की शाम नगरी के ग्राम छिपली का एक बुजुर्ग अपनी नन्ही नातिन के साथ धमतरी से ग्राम मुल्ले जा रहा था इस दौरान बस स्टैंड के शौचालय के पास उसे लूटा गया था आपको बता दे कि बस स्टैंड इलाके में इस तरह लूट की वारदात लगातार हो रही है कुछ दिनों पहले भी एक ग्रामीण व्यक्ति जब बस स्टैंड पहुंचकर भुट्टा खरीद रहा था उस समय भी दो बदमाश आकर उसे चाकू का भय दिखाकर लूट लिए थे यह मामला भी थाने तक पहुंचा था किंतु उस मामले में आगे क्या हुआ यह स्पष्ट नहीं है फिलहाल इस मामले में पुलिस बदमाशो पर आगे की कार्रवाई कर रही है किंतु दूसरी ओर शहर के अंदर से दिनदहाड़े ऐसी घटनाएं सामने आने से लोग सकते में आ गए है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!