कैलाश कुकरेजा का आह्वान:ऑनलाइन व्यापार छोड़ों, अपनों से नाता जोड़ों, कहा
स्थानीय व्यापार मज़बूत होगा तो परिवार, समाज और देश भी मज़बूत होगा

धमतरी। कैलाश कुकरेजा ने कहा कि आज के उपभोक्ता के सामने सबसे बड़ी चुनौती है सही चुनाव। ऑनलाइन पोर्टल्स भारी छूट और चमकदार विज्ञापनों से आकर्षित करते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि इन कंपनियों से की गई हर खरीददारी का बड़ा हिस्सा सीधा विदेश चला जाता है। यह केवल हमारे परिवारों और स्थानीय व्यापारियों को ही नहीं, बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँचाता है.इसके विपरीत, जब हम अपने स्थानीय व्यापारी से खरीददारी करते हैं तो उसका लाभ हम सबको मिलता है। यह पैसा हमारे ही शहर, हमारे ही मोहल्ले और हमारी ही अर्थव्यवस्था में घूमकर वापस आता है। इससे दुकानदार से लेकर ठेले वाले, दर्जी से लेकर मज़दूर तक झ्र सबको रोजग़ार मिलता है। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जिला इकाई धमतरी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जनता से अपील की है कि वे अपने ही लोकल व्यापारियों का साथ दें और उनकी मजबूती में अपना योगदान दें। हर खरीददारी एक वोट है,लोकल से खरीदेंगे तो अपना शहर मज़बूत होगा।
व्यापारियों की सामूहिक अपील
अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा ने कहा लोकल व्यापारी से खरीददारी केवल वस्तु नहीं, बल्कि रिश्तों और शहर की मजबूती का प्रतीक है।प्रदेश उपाध्यक्ष राजा रोहरा ने कहा हर लोकल खरीद आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान को मज़बूत करती है।प्रदेश मंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा लोकल व्यापारी आपके सुख-दुख के साथी हैं, वे केवल बेचने वाले नहीं बल्कि आपके समाज का हिस्सा हैं।संगठन प्रभारी प्रमोद पाण्डेय ने कहा ऑनलाइन लेन-देन है, लोकल खरीद रिश्तों की मज़बूती है।महासचिव रमेश दीवानी ने कहा हर खरीद एक वोट है लोकल से खरीदें, शहर को मज़बूत करें।उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह छाबड़ा ने कहा घर-घर में संकल्प लें कि हर ज़रूरत पहले लोकल बाज़ार से पूरी करें। यही सच्चा देशप्रेम है।
प्रदेश व्यापार संयोजक अमित अग्रवाल ने कहा लोकल व्यापारियों का मज़बूत होना ही राष्ट्र की आर्थिक आज़ादी है। यदि हम अपने बाज़ार को मज़बूत करेंगे तो दुनिया में भारत का वर्चस्व और ऊँचा होगा।चेयरमैन नरेंद्र रोहरा ने कहा ऑनलाइन चमक का खेल है, लोकल व्यापार बच्चों के भविष्य की नींव है।कोषाध्यक्ष राजमल राखेचा ने कहा लोकल व्यापारी मज़बूत होगा तो शहर और देश की अर्थव्यवस्था भी मज़बूत होगी।महेश चावला ने कहा ऑनलाइन कंपनियाँ केवल मुनाफ़ा ले जाती हैं, लोकल व्यापारी समाज की सेवा करता है।भूपेश अंबानी ने कहा लोकल खरीद रोजग़ार बढ़ाती है, ऑनलाइन बेरोजग़ारी।मितेश जैन ने कहा आपकी हर खरीद शहर के विकास की नींव है।कन्हैया कामरानी ने कहा लोकल खरीद ही सच्चा स्वदेशी और आत्मनिर्भरता है।
विभिन्न व्यापारिक संगठनों का संदेश
राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन सांखला ने कहा लोकल खरीद का लाभ हर किसान और मज़दूर तक पहुँचता है। सराफा व्यापारी संघ अध्यक्ष ललित बरडिया ने कहा लोकल व्यापार हमारी असली पूँजी है।हार्डवेयर मशीनरी एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश गांधी ने कहा स्थानीय व्यापार शहर की औद्योगिक प्रगति की नींव है।औषधि विक्रेता संघ अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा स्वास्थ्य और दवा की ज़रूरतें हमेशा लोकल व्यापारी से ही पूरी होनी चाहिए।सतराम वॉशानी ने कहा लोकल खरीद न केवल व्यापार, बल्कि समाज की आत्मा को भी जि़ंदा रखती है।

