Uncategorized

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के आयोजन से पूरे क्षेत्र में बना है उत्साह का माहौल – होरा

धमतरी। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक कार्यक्रम के तहत राजीव गांधी युवा मितान क्लब एवं ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम कंडेल मे जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुुभारंभ कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरूमुख सिह होरा ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन हो रहा है। पारंपरिक खेलों में शामिल होने को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। घरेलू महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी इस ओलंपिक में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के आयोजन से गांव, नगर, कस्बों में खेलों को लेकर उत्साहजनक वातावरण तैयार हुआ। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार जिस तरह से छत्तीसगढ़ी परंपरा विरासत और संस्कृति के संरक्षण का प्रयास कर रही है। उसी तरह ग्रामीण अंचलों की गलियों में खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों को भी सहेजा जा रहा है। राज्य सरकार ने इस आयोजन के माध्यम से ऐसे लोगों को अपना खेल हुनर दिखाने का अवसर दिया है, जो खुद की खेल प्रतिभा से अंजान थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होने गत वर्ष विजय रहे 40 प्लस टीम के खिलाडियों का सम्मान भी किया। इस अवसर पर विक्रांत शर्मा एल्डरमेन, कृष्णा मरकाम प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पुष्पा नेताम सरपंच, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!