शाला प्रांगण में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से लगाए गए नीम के पौधे

भखारा। विश्व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शाला प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरि कृष्ण पावरिया, प्राचार्य डी.के. चौधरी, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष ईश्वर साहू, नप उपाध्यक्ष विष्णु साहू, सदस्यगण ममता चंद्राकर, सुशीला निर्मलकर,भारती साहू एवं वीरेंद्र साहू, भूपेंद्र यादव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.कार्यक्रम के दौरान शाला परिसर में नीम के पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



