Uncategorized
7 को श्री गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक, मनमोहक पुष्प श्रृंगार व होगा विराट दर्शन

धमतरी। श्री गोवर्धननाथ जी हवेली मंदिर ट्रस्ट, धमतरी द्वारा अधिक मास के पावन एवं परम पुण्य अवसर पर भव्य श्री गिरिराज जी परिक्रमा महोत्सव श्री गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक मनमोहक पुष्प श्रृंगार एवं विराट दर्शन का दिव्य एवं भव्य आयोजन किया जा रहा है। 7 जून रविवार सायं 6 बजे से 8 बजे तक श्री गोवर्धननाथ जी हवेली मंदिर, धमतरी में अधिक मास भगवान श्रीहरि की विशेष कृपा प्राप्त करने का दुर्लभ अवसर है। इस पावन बेला में आयोजित श्री गिरिराज जी परिक्रमा, दुग्धाभिषेक एवं अलौकिक पुष्प श्रृंगार के दर्शन होंगे। तरुण अंबानी अध्यक्ष श्री कीर्ति शाह सचिव तथा समस्त ट्रस्टी मंडल श्री गोवर्धननाथ जी हवेली मंदिर ट्रस्ट, धमतरी ने उपस्थिति की अपील की है।


