Uncategorized

स्वतंत्रता दौड़ में प्रतिभागियों के साथ जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने लगाई दौड़

यह आज़ादी हमारा गौरव और जि़म्मेदारी भी है, इसे सुरक्षित रखना, संवारना और आने वाली पीढिय़ों तक पहुँचाना हर देशवासी का कर्तव्य है - रामू रोहरा


धमतरी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में सैकड़ो छात्र-छात्राऐंं शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ मौजूद जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने भी दौड़ लगाकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ावा।
यह दौड़ सुबह स्थानीय गांधी चौक से शुरू होकर गोलबाजार, घड़ी चौक, भगवती लॉज, देवश्री टॉकिज रोड, शिव चौक, सेंचुरी गार्डन होते हुए गांधी चौक में समाप्त हुई। महापौर रामू रोहरा ने इस अवसर पर स्वतंत्रता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिले के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चां ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने स्वतंत्रता दौड़ में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान-हर घर स्वच्छता अभियान की शुरूआत की है, हमारा देश हमारे लिए सबसे पहले हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान की वजह से हमारा देश आजाद हुआ है। आज इस स्वतंत्र देश मे ंहम सभी को देश की शान तिरंगा फहराने का अधिकार है। इस अभियान के तहत हर घर में तिरंगा लगाना है। यह आज़ादी हमारा गौरव और जि़म्मेदारी भी है, इसे सुरक्षित रखना, संवारना और आने वाली पीढिय़ों तक पहुँचाना हर देशवासी का कर्तव्य है। स्वतंत्रता दौड़ में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दौड़ के दौरान विशेष रुप से पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरु निषाद, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, एसपी भावना पाण्डेय, अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी, एसडीएम पीयूष तिवारी, अशोक सिन्हा, लक्ष्मण राव मगर, लक्ष्मण साहू, निगम जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर, अम्बेडकर वार्ड पार्षद कुलेश सोनी, एएसपी डीसी पटेल, डीएसपी भानुप्रताप चन्द्राकर, सीएचएमओ यूएल कौशिक, निगम एमआईसी मेम्बर पींटू यादव, सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!