Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर सार्थक स्कूल में पौधरोपण का लिया गया संकल्प

सचिव श्रीमती स्नेहा राठौड़ ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ


धमतरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मानसिक दिव्यांग प्रशिक्षण एवं सेवा केंद्र सार्थक स्कूल, पर्यावरण दिवस मनाया गया इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की सचिव श्रीमती स्नेहा राठौड़ ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्पेशल टीचर मैथिली गोड़े, देविका दीवान, कौशिल्या यादव, काजल रजक, आया बाई सुनैना गोड़े, पालक सविता शेख, शकुंतला सोनी, राजेंद्र निर्मलकर, विनीता निर्मलकर, तियांश दीवान तथा विशेष बच्चे दीपाली सोनी, भारती साहू, रमन निर्मलकर, जुनैद शेख एवं आकाश आहूजा ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सभी प्रतिभागियों को एक-एक पारंपरिक सकोरा एवं कुल्हड़ गिलास उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। इससे मिट्टी के बर्तनों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने का संदेश भी दिया गया। संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी ने बताया कि इस वर्ष पड़ रही भीषण गर्मी एवं अत्यधिक तापमान को देखते हुए वर्तमान में पौधारोपण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानसून के आगमन के साथ ही बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा तथा पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री-गार्ड सहित अनेक पौधे लगाए जाएंगे, ताकि लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!