Uncategorized

ग्राम सलोनी में वृहद नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

धमतरी- कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत नगरी अंतर्गत ग्राम पंचायत सलोनी में वृहद नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम में सिहावा-नगरी की पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, एसडीएम नगरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नगरी, तहसीलदार कुकरेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, नशामुक्ति केंद्र धमतरी के प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर शासकीय श्रवण बाधित विद्यालय के विद्यार्थियों तथा ग्राम सलोनी के छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जागरूकता रैली निकाली। नुक्कड़ नाटक, नृत्य, नशामुक्ति गीत और प्रेरक नारों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। श्रवण बाधित विद्यालय के विद्यार्थियों की सहभागिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। सामूहिक जागरूकता और जनभागीदारी से ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!