5 डे वर्किंग लागू करने की मांग को लेकर यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंकों में रहा हड़ताल
हड़ताल के कारण बैंकों कामकाज रहा ठप्प, एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं रही चालु

धमतरी। आज 11 सितम्बर को देश भर के अनेक बैंको की हड़ताल रही। धमतरी में भी इसका असर रहा। रत्नाबांधा रोड स्थित एसबीआई कार्यालय के बाहर यूनाईटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक अधिकारी कर्मचारी द्वारा हड़ताल किया गया।
कर्मचारियों ने बताया कि मार्च 2024 में हुए विपक्षीय समझौतो के बाद भी 5 डे वर्किंग लागू करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी है और इसी में हो रही देरी को लेकर बैंक कर्मचारी संगठन नाराज हैं। बैंक कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि बैंकिंग क्षेत्र में कामकाज सोमवार से शुक्रवार तक हो और शनिवार तथा रविवार को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए। आज हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं और कार्यालयों में सामान्य कामकाज प्रभावित रहा। कैश जमा करने, चेक से जुड़े काम, बैंक ड्राफ्ट, शाखा स्तर की पूछताछ और अन्य आमने-सामने वाली सेवाओं पर असर पड़ा। हालांकि एटीएम, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं चालु रही।
