Uncategorized

धूमधाम से मनाया गया विधायक ओंकार साहू का जन्मदिन , पोला महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ओंकार साहू का जन्मदिन गुरुवार को विधायक निवास रूद्री में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पोला महोत्सव एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर विधायक ओंकार साहू को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक निवास में विशेष रूप से महिला सरपंचों के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। महिला सरपंचों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने उमंग व उत्साह से जन्मदिन समारोह को और भी खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विधायक ओंकार साहू को मिठाई खिलाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
जन्मदिन के अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने धमतरी शहर एवं क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्रों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने सुबह 10:30 बजे घड़ी चौक स्थित हनुमान मंदिर, 10:45 बजे विंध्यवासिनी माता मंदिर धमतरी तथा 11 बजे गंगरेल स्थित अंगारमोती माता मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर विधायक श्री ओंकार साहू ने कहा कि, मेरा जन्मदिन मेरे लिए केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का दिन है। धमतरी विधानसभा की जनता ने मुझे जो प्यार, विश्वास और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ क्षेत्र के विकास तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करता रहूंगा।
विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण जीवन से जुड़े पोला जैसे पर्व हमारी समृद्ध विरासत की पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलती है।कार्यक्रम में कांग्रेस धमतरी विधायक ओंकार साहू , तारती चन्द्राकर जिला अध्यक्ष , नीलम चन्द्राकर जिला पंचायत सदस्य , खिलेंद ध्रुव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस , जिला प्रभारी महामंत्री अरविंद दोशी , जिला उपाध्यक्ष सुनीता साहू ,दीपक सोनकर नेता प्रतिपक्ष , मनीषा साहू , कृष्णा मरकाम , अम्बिका सिन्हा , हरनारायण साहू , सचिन भंसाली , शास्त्री सोनवानी, हेमलाल बंजारे, धर्मेंद्र पटेल, केशव साहू, शुभम साहू, अम्बर चन्द्राकर , नीलमणि साहू, भोज निर्लकर, प्रीतम साहू , अनीता साहू , रमीगौतम , हेमलाल ध्रुव , गोपालन पटेल , हुलास पटेल , रेखा यादव , नीलमणि साहू , शिव चन्द्राकर , भूपेन्द्र साहू , फिरोज बनपेला , जीवन लाल डहरे , ललित पटेल , किसन साहू जयपाल साहू , जयंती साहू , शेखर पटेल , जयपाल साहू, डोमन यादव, तेजराम निर्मलकर , पवन बघेल, विजय ध्रुव , तुकाराम साहू , प्रकाश साहू , रंजीत साहू , मुकेश साहू , राधेश्याम यादव , दशरथ साहू , रामेश्वर कुर्रे , मीता कौशिक , विकेश कौशिक, तुलेश्वर यादव , कलेश्वर साहू, शिवचरण कंवर , मोहन कोशले , चमेली साहू , पुष्पा साहू , बिमला यादव , हुलशी साहू , गेंदलाल कंवर,पदाधिकारियों , जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!