Uncategorized

कुरूद पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब परिवहन कर,बिक्री करने ले जा रहे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

 

थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति एक बजाज प्लेटिना मो०सा०में पेट्रोल टंकी के उपर हरे रंग के प्लास्टिक बोरी में शराब रखकर ग्राम भरदा मोड़ के तरफ जा रहा है की सूचना पर हमराह स्टॉफ पहुंचकर बताये बजाज प्लेटिना मो०सा० में पेट्रोल टंकी के उपर हरे रंग के प्लास्टिक बोरी रखकर ले जा रहा था, जिसको पकड़कर उनका नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम प्रकाश सोनकर पिता पंचू राम सोनकर निवासी नारी का रहने वाले बताया,हरे के प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर अंदर 35 पौवा देशी मसाला शराब प्रत्येक में 180-180 एम.एल.कुल बल्क लीटर 6.300 मिली० कीमती 3500 रूपये एवं बजाज प्लेटिना मो०सा० कीमती 10,000 रूपये कुल 13,500 रूपये को समक्ष गवाहों के जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कुरुद में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी प्रकाश सोनकर पिता पंचू राम सोनकर नारी थाना कुरूद को विधिवत् गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना कुरुद से सउनि.अजय बनारसी,आर. त्रिवेंद्र सिरमौर,राकेश बंजारे का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!