Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतेन्द्र शर्मा की सौजन्य भेंट

शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतेन्द्र शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री का कुशल-क्षेम जाना तथा संगठनात्मक विषयों एवं प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आत्मीय चर्चा की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संगठन के कार्यकर्ताओं की सक्रियता की सराहना करते हुए जनसेवा और संगठन हित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। सतेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए उनके सफल नेतृत्व के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!