भक्तिपूर्वक व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा संत श्री जलाराम बापा जयंती महोत्सव
सुबह निकाली गई प्रभात फेरी, शाम को शोभायात्रा
हुई नारायण भोग आरती, भक्तो ने सामूहिक रूप से ग्रहण किया महाप्रसादी, होगी भजन संध्या

धमतरी। श्री जलाराम बापा मंदिर परिसर में श्री गुजराती समाज भवन मे परम पूज्य संत शिरोमणि श्री जलाराम बापा की 226वीं जयंती बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जा रही। इस आयोजन में जयंती पर्व पर प्रति वर्ष के अनुसार श्री गुजराती समाज भवन से सुबह 5 बजे से समाज के महिला एवं पुरुषों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जो श्री समाज भवन से प्रारम्भ होकर घड़ी चौक, सिहावा चौक से वापस होकर श्री गुजराती समाज भवन पहुंची। शाम 4 बजे विशाल शोभा यात्रा समाज भवन से निकाली गई। जिसमें समाज के सभी सदस्य शामिल हुए। यह आयोजन ट्रस्ट मंडल श्री जलाराम बापा मंदिर ट्रस्ट, मठ मंदिर चौक धमतरी तथा श्री गुजराती समाज, धमतरी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ आज श्री जलाराम मन्दिर मे प्रात: 4:30 बजे मंगल आरती से हुआ, जिसके पश्चात नियमित आरती सुबह 7:45 बजे और नारायण भोग आरती 11:30 बजे संपन्न हुई। दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक महाप्रसादी का वितरण किया गया।जिसमें भक्तगण सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। सांयकालीन भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसके उपरांत महाआरती व नियमित आरती सायं 5:45 बजे संपन्न हुई।

