Uncategorized

ग्राम लोहरसी में प्रस्तावित भाजपा कार्यालय निर्माण स्थल का विधायक ओंकार साहू ने किया निरीक्षण

धमतरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोहरसी में प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय निर्माण स्थल का धमतरी विधायक ओंकार साहू ने निरीक्षण किया। यह स्थान वर्षों से गांव के बच्चों के खेलकूद एवं ग्रामीणों की सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोग में आता रहा है। गांव के बीचों-बीच स्थित यह मैदान सभी ग्रामीणों के लिए सुविधाजनक और अत्यंत महत्वपूर्ण है।निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने विधायक को अवगत कराया कि इस सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर दबावपूर्वक कब्जा कर कार्यालय निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। यदि ऐसा होता है तो बच्चों के खेल मैदान और ग्रामीणों के सामुदायिक स्थल पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने स्पष्ट कहा कि गांव की सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या दबावपूर्ण निर्माण स्वीकार्य नहीं है। जनभावनाओं और ग्रामवासियों के अधिकारों की रक्षा हेतु हर संभव वैधानिक एवं लोकतांत्रिक कदम उठाए जाएंगे।उन्होंने दो टूक कहा कि गांव की जमीन गांव की जनता की है — किसी भी कीमत पर इसे निजी या राजनीतिक स्वार्थ का साधन नहीं बनने दिया जाएगा। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि भाजपा पार्टी के पास केंद्र स्तर पर हजारों करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है तथा केंद्र और राज्य में सरकार होने के बावजूद यदि भोले-भाले ग्रामीणों की सरकारी जमीन पर निर्माण का प्रयास किया जाता है, तो यह जनभावनाओं के विपरीत है।भारतीय जनता पार्टी के पास 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की घोषित संपत्ति है, इसके बावजूद यदि ग्रामीणों की सार्वजनिक भूमि पर कार्यालय निर्माण का प्रयास किया जाता है, तो यह जनभावनाओं के विपरीत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!