Uncategorized

अपने नाम से एक एक पौधा रोपित कर वर्ष भर पौधो की सेवा करने का लिया संकल्प

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

धमतरी। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जिला धमतरी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी जिला कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण किया गया, सभी सदस्यों ने अपने अपने नाम पर एक एक पौधा रोपित किया और वर्ष भर उसकी सेवा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रान्तीय अधिकारी मोहन साहू द्वारा जिलाध्यक्ष संदीप अग्रवाल की अगुवाई में हुआ जिसमे जिला मंत्री रामचंद देवांगन ने पर्यावरण के महत्व को कार्यकर्ताओ को समझाया। जिलाकार्यकारी अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण एवं वन्य जीव संरक्षण को लेकर गम्भीर चिंता व्यक्त की। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रान्तीय अधिकारी मोहन साहू ने सभी को वायुमंडल और जैवमण्डल के कार्यप्रणाली को समझाया और वनों का क्या महत्व है बताया। उपरोक्त कार्यक्रम में चिंटू वरदानी, चित्रेश साहू, योगेंद्र साहू, सत्यम, मानव, अमित सोना,दुर्गेश, गणेश, खोरबहरा, एवं जतिन देवांगन, गौरव जैन, प्रिंस, पीयूष जैन एवं सबके सहयोगी डाकेश्वर साहू भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!