समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है-अरुण सार्वा
सांकरा में साहू समाज द्वारा संत शिरोमणि भक्तमाता कर्मा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई जयंती

सांकरा में साहू समाज द्वारा संत शिरोमणि भक्तमाता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य जन एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण साहू समाज सांकरा के अध्यक्ष झाड़ू राम साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में सभापति एवं जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाई, ग्राम पंचायत सांकरा के सरपंच नागेंद्र बोरझा, उपसरपंच हरीश साहू उपस्थित रहे।
इसके अलावा तहसील साहू समाज नगरी के उपाध्यक्ष योगेंद्र साहू, सहसचिव लव कुमार साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष जन्मजय साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेमलता साहू, परिक्षेत्र सांकरा के पूर्व अध्यक्ष हेमलाल साहू, तहसील नगरी के पूर्व अंकेक्षक अजब सिंह साहू, ग्रामसभा अध्यक्ष सत्ती मरकाम, जीवन लाल साहू, दीपक साहू सहित ग्रामीण साहू समाज के अनेक सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरुण सार्वा ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत होती है। हमें मिलजुल कर समाज के बच्चों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार के बड़े-बुजुर्ग और माता-पिता को बच्चों के साथ समय बिताना चाहिए तथा उन्हें अच्छे और बुरे का अंतर समझाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि समाज के लोगों को आपस में चर्चा और मार्गदर्शन करते रहना चाहिए। समाज तभी मजबूत और सफल होगा जब आने वाली पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने संत शिरोमणि भक्तमाता कर्मा को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा समाज की एकता और प्रगति के लिए संकल्प लिया।