Uncategorized

सेना भर्ती के लिए युवाओं में भारी उत्साह, 587 में से 398 अभ्यर्थियों ने की दौड़ की परीक्षा उत्तीर्ण

धमतरी- जिला धमतरी में आयोजित प्रदेश स्तरीय अग्निवीर सेना भर्ती रैली के दौरान युवाओं में देश सेवा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भर्ती रैली के तीसरे दिन बालोद जिले के कुल 587 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 398 अभ्यर्थियों ने दौड़ की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट शारीरिक क्षमता, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। दौड़ में सफल रहे उम्मीदवार अब शारीरिक प्रवीणता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन तथा चिकित्सीय परीक्षण की आगामी प्रक्रियाओं से गुजर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के युवाओं में भारतीय सेना में शामिल होने को लेकर विशेष उत्साह, जुनून और जज्बा स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है।
जिला प्रशासन धमतरी एवं सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के संयुक्त सहयोग से भर्ती रैली की समस्त प्रक्रियाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं केवल योग्यता के आधार पर होती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!