Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने सावन के प्रथम सोमवार पर दी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ

धमतरी- नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर जगदीश (रामू) रोहरा ने पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर समस्त नगर एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
महापौर श्री रोहरा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान भोलेनाथ की आराधना का पावन माह सावन श्रद्धा, आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है। सावन का प्रत्येक सोमवार शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कामना की कि भगवान शिव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली का वास हो तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना निरंतर बनी रहे।
महापौर श्री रोहरा ने कहा कि सावन का पावन पर्व हमें सेवा, संयम, सदाचार और प्रकृति संरक्षण का संदेश भी देता है।
इस अवसर पर सभी नागरिक पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लें और समाज के सर्वांगीण विकास में अपनी सहभागिता निभाएँ।
उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए सभी नागरिकों के सुखद, मंगलमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की तथा सावन के प्रथम सोमवार की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!