Uncategorized

धमतरी जिले में 5 जून को होगी विशेष ग्राम सभाएं

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर होगा मंथन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन हेतु पंचायतों को दिए गए आवश्यक निर्देश

धमतरी। 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) को धमतरी जिला सहित पूरे छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन सभाओं का मुख्य उद्देश्य नवीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन करना और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील क्रमांक 6174/2023 में पारित आदेश के परिपालन में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में आगामी 5 जून 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमतरी, कुरूद एवं नगरी तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्वच्छ एवं सतत ग्राम विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित विशेष ग्राम सभा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति व्यापक जनजागरूकता विकसित होगी तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम निर्माण के लक्ष्य को नई मजबूती मिले

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!