Uncategorized

धूमधाम से मनाया गया श्री सांई का जन्मोत्सव

सुबह से सांई मंदिरों में लगा भक्तों का तांता


धमतरी। आज सांई जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के सांई मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। ईतवारी बाजार स्थित सांई मंदिर में विशेष साज सज्जा की गई है। आज सुबह से सांई जन्म उत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह सामूहिक श्री सांई सच्चरित्र पाठ, अभिषेक, आरती, हवन, प्रसादी वितरण, महा मंगल आरती किया गया। मंदिर में सुबह से ही सांई भक्तों का रेला लगा हुआ था। भक्त सांई के दरबार में पहुंच कर पूजा अर्चना करते रहे। शहर में अन्य स्थानों पर सांई के जन्मोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसके तहत प्रात: 7 बजे सामूहिक श्री सांई सच्चरित्र पाठ, 7.30 बजे महाभिषेक, 8.30 बजे आरती, 11. 30 बजे हवन पूजन, दोपहर 12.30 से 3 बजे प्रसादी वितरण, संध्या 6.30 बजे महामंगल आरती होगी। दर्शन सुबह से रात तक जारी रहा। हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण किया। सांई जन्मोत्सव पर भक्तों द्वारा जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजार भक्तों ने प्रसादी ग्रहण किया।
भक्तों ने निकाली सांई की पालकी यात्रा
इसी तरह शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो के सांई बाबा मंदिरो में भी जन्मोत्सव पूरे आस्था तथा उल्लास से मनाया गया। जालमपुर, कोष्टापारा, टिकरापारा के भक्तों द्वारा सांई बाबा की पालकी यात्रा निकाली जाती है। बता दे कि सांई जन्मोत्सव पर प्रात: सांई स्नान के बाद हवन, पूजन हुआ। सांई बाबा की शाही पालकी यात्रा निकाली गई। इसी तरह सहित अन्य वार्डो से भी पालकी यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में सांई भक्त शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!