Uncategorized

राष्ट्रीय मछुआरा संघ में नई नियुक्ति, कीर्तन मीनपाल बने धमतरी विधानसभा उपाध्यक्ष


धमतरी। राष्ट्रीय मछुआरा संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा संगठन विस्तार एवं समाज हित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल के निर्देशानुसार धमतरी निवासी एवं समाजसेवी कीर्तन मीनपाल को धमतरी विधानसभा उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति आदेश राष्ट्रीय मछुआरा संघ के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश धीवर के हस्ताक्षर से जारी किया गया। कीर्तन मीनपाल वर्तमान में धमतरी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित जनपद सदस्य के रूप में सक्रिय हैं और क्षेत्र के विकास कार्यों में लगातार भागीदारी निभा रहे हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के प्रति उनकी सक्रियता, कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। संघ को विश्वास है कि वे मछुआरा समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संगठन को और मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय मछुआरा संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से कीर्तन मीनपाल को शुभकामनाएं दी गईं। संगठन ने उनसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ दायित्व निभाने की अपेक्षा जताई है। घोषणा के दौरान संघ के कोषाध्यक्ष बुधराम धीवर सहित महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, संरक्षक एवं सलाहकार मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। बधाई देने वालों में तेजनारायण मीनपाल, अभिमन्यु मीनपाल, लिकेश मीनपाल, जोहन पाल, विजय मीनपाल, श्रीमती अंजली मीनपाल, दीपक मीनपाल, दिलीप मीनपाल, आशीष मीनपाल, किशन मीनपाल, अजय मीनपाल, वंश नाग, दादू मीनपाल, शुभम मीनपाल, नोहर मीनपाल, सूरज मीनपाल, विक्की मीनपाल, कृष्णा मीनपाल, युवराज मीनपाल, कृष मीनपाल, संतोष मीनपाल और मनीष मीनपाल सहित बड़ी संख्या में समाज जन शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!