Uncategorized

सीपीएल की विजेता बनी नगर निगम इलेवन, उपविजेता रही कीर्ति इलेवन

भूतपूर्व विधायक स्व. पुरूषोत्तम दास धोरीभाई पटेल की स्मृति में पीडी कंपनी द्वारा कराया गया कारपोरेट प्रीमियर लीग

स्पर्धा में कुल 20 टीमों ने लिया हिस्सा, विजेता को 1 लाख, उपविजेता को मिला 50 हजार व ट्राफी

धमतरी। भूतपूर्व विधायक स्व. पुरूषोत्तम दास धोरीभाई पटेल की स्मृति में धमतरी कारपोरेट स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 (कारपोरेट प्रीमियर लीग) का आयोजन पीजी कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम धमतरी में 6 जनवरी से प्रारंभ हुआ। जिसका समापन हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में डा. सुमीत गुप्ता, विवेका तिग्गा, आनंद पवार, राजेश ठाकुर, सुधीर ठाकुर, हेत्तल संघवी, डीएसपी रागिनी मिश्रा, डा. सत्यप्रीत छाबड़ा, अजय बाबर एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समापन अवसर पर दो मैच खेले गए जिसमें पहले मैच में पुलिस इलेवन ने जीत दर्ज किया। फायनल मैच नगर निगम व कीर्ति इलेवन (नागरिक) के मध्य खेला गया जिसमें नगर निगम की टीम ने खिताब जीता। उपविजेता कीर्ति इलेवन रही। फायनल मैच में कीर्ति इलेवन मे 11 ओव्हर में 10 विकेट खोकर 81 रन बना पाई। जवाब में नगर निगम ने 4 विकेट खोकर 10 ओव्हर में 85 रन बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज किया। मैन आफ द मैच व बेस्ट बॉलर प्रदीप नायक नगर निगम इलेवन से रहे। बेस्ट बेस्टमेन का खिताब राज पाण्डेय कीर्ति इलेवन रहे। बता दे कि गत वर्ष हुए प्रतियोगिता में नगर निगम की टीम उपविजेता रही थी।पीडी कंपनी के विपिन चंद पटेल एवं निशित पटेल द्वारा विजेता एवं उपविजेता को ट्रॉफी प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में सीपीएल वर्किंग कमेटी धमतरी के तत्वावधान में इस वर्ष भी यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें सभी रजिस्टर्ड कारपोरेट की टीमें जैसे शासकीय, अद्र्धशासकीय, प्राइवेट विभाग, एसोसिएशन, संघ, सोसायटी, समाज एवं नागरिक आदि से बनी हुई कुल 20 टीमों को प्रवेश दिया गया था। प्रथम पुरस्कार 1 लाख रूपए नगद एवं विनर ट्राफी गुप्ता हास्पिटल धमतरी एवं द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रूपए एवं रनरअप ट्राफी अमित अग्रवाल व खेम किरी के सौजन्य से प्रदान किया गया। इसी तरह मैन ऑफ द सीरीज 10 हजार रूपए, मैन ऑफ द फाइनल 7 हजार रूपए, बेस्ट बालर 5 हजार रूपए, बेस्ट बेस्टमेन 5 हजार रूपए, मैन ऑफ द प्रथम एवं द्वितीय सेमीफाइनल 3-3 हजार रूपए नगद प्रदान किया गया।इस आयोजन को सफल बनाने में सीपीएल वर्किंग कमेटी के मिहिर पटेल, निशित पटेल, सौरभ नंदा, सतराम वासानी, सकुश गुप्ता व सीपीएल आफिशियल टीम के यादवेन्द्र, त्रिलोक, मिलन, जीत्तु, हिमांचल, पुष्पेन्द्र छोटू मॉर्निंग क्रिकेट क्लब धमतरी जिला क्रिकेट संघ धमतरी का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!