Uncategorized

नकाय एवं पंचायत चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है भाजपा – रामू रोहरा

रीवागहन में संपन्न हुई भाजपा आमदी मंडल की कार्यसमिति की बैठक

धमतरी। भाजपा आमदी मंडल की कार्यसमिति बैठक रविवार को ग्राम रीवागहन में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने कहा कि आमदी मंडल ने विधानसभा चुनावों में मिली पराजय को बदलते हुए लोकसभा में दुगुने अंतर से जीत हासिल की। निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने इस पराजय से सीख लेते हुए परिश्रम की पराकाष्ठा की और परिणाम को बदला। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द प्रदेश में नगरीय निकायों एवं पंचायतों के चुनाव होने हैं और भाजपा के संगठन के सिपाही किसी भी वक्त चुनाव के लिए तैयार है। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात कहते हुए प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक महेंद्र पंडित ने कहा कि मोदी जी को देश की जनता ने तीसरी बार अपना नेता चुना है। भारत की जनता को मोदी जी की गारंटियों पर पूरा भरोसा है।

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर शशि पवार ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए बैठक में कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र की एन डी ए सरकार ने 2047 के विकसित भारत की नींव रख दी है। ॠअठ अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के कल्याण को इस सरकार ने अपनी कार्ययोजना के केंद्र में रखा है। आमदी मंडल के प्रभारी कविंद्र जैन ने कार्यसमिति में अनुपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की संगठन के कार्यकर्ताओं को विश्राम करने की अनुमति नहीं है क्योंकि उनके ऊपर ही इस देश को विकसित भारत बनाने की जिम्मेदारी है। बैठक में नगर पंचायत आमदी के अध्यक्ष हेमंत माला ने अपने विचार रखे। बैठक में मुख्य रूप से रोहिताश मिश्रा, ज्योति साहू, कोमल यादव, जागेश्वर साहू, केशव साहू, लक्ष्मी साहू, दुजराम आदि उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!