Uncategorized

ज्योति हरख जैन ने साहू समाज जिलाध्यक्ष गणेश साहू का किया अभिनन्दन


भखारा। साहू समाज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गणेश साहू को नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर श्रीफल एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनन्दन किया। अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि साहू समाज ने सदैव सामाजिक समरसता, शिक्षा एवं सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री गणेश साहू के नेतृत्व में समाज और अधिक संगठित होकर जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा देगा। जिलाध्यक्ष गणेश साहू ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे तथा युवाओं को जोड़कर समाज को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर कामता प्रसाद साहू तहसील साहू समाज अध्यक्ष, गंगा प्रसाद साहू संरक्षक तहसील साहू समाज,उमेंद्र साहू, रमेश साहू, डोमेश साहू, विधायक प्रतिनिधि हरख जैन सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!