Uncategorized

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने लगाया झाड़ू, स्कूल परिसर की स्वयं की सफाई


भखारा। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई की और अपनी टीम के साथ पूरे परिसर को स्वच्छ किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिकारी सी एम ओ संतोष विश्वकर्मा, सब इंजीनियर ज्योति साहू सहित उपाध्यक्ष विष्णु साहू,कर्मचारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हर व्यक्ति अपने घर, स्कूल एवं आसपास के वातावरण को साफ रखने में सहयोग करे। इस स्वच्छता गतिविधि के माध्यम से अध्यक्ष ने पब्लिक को जागरूकता का सशक्त संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!