Uncategorized

विधायक के समक्ष किया भाजपा प्रवेश


कुरुद। कुरुद विधानसभा के राजनीतिक क्षितिज पर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपनी संगठनात्मक श्रेष्ठता साबित की है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुरुद विधायक अजय चंद्राकर के नेतृत्व से प्रभावित होकर ग्राम खट्टी के ग्रामीण साहू समाज के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक कार्यालय कुरुद में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक अजय चंद्राकर ने सभी नए सदस्यों को भाजपा का मफलर पहनाकर और तिलक लगाकर पार्टी परिवार में स्वागत किया। अजय चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का एक महाअभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियां और छत्तीसगढ़ की विकासोन्मुखी सोच आज समाज के हर वर्ग को आकर्षित कर रही है। ग्रामीण साहू समाज के इन प्रमुख स्तंभों के पार्टी में आने से कुरुद क्षेत्र में जनसेवा के संकल्प को नई ताकत और संगठन को अभूतपूर्व ऊर्जा मिलेगी। भाजपा परिवार में शामिल होने वालों में महेश साहू, गणेश साहू, यदुनंदन साहू, रोहित साहू, तेजराम साहू, भुवन साहू, भंवर लाल साहू, भोलाराम साहू, सुरेश साहू आदि शामिल है। इस अवसर पर महेंद्र साहू, कुशलकांत साहू, भागवत साहू, कल्याण राजपूत आदि उप?स्थित थे। राजनैतिक विश्लेषकों के अनुसार ग्रामीण साहू समाज के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों का एक साथ कुरुद विधायक अजय चंद्राकर के समक्ष भाजपा में प्रवेश करना इस बात का साफ संकेत है कि क्षेत्र में भाजपा का जनाधार जमीनी स्तर पर बेहद मजबूत और अटूट हो चुका है। प्रवेश करने वाले सभी पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा कि वे क्षेत्र के विधायक अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन में कुरुद विधानसभा के विकास की गति को और तेज करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!