Uncategorized

प्रबंधन को जगाने विद्युत कर्मियों ने ढोल बजाकर किया प्रदर्शन


धमतरी। रिक्त पदों पर भर्ती सहित विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत कर्मियों ने ढोल बजाओ प्रबंधन जगाओ अभियान का आगाज कर दिया है। कर्मचारियों द्वारा विभाग के अधिकारियों के कार्यालय के सामने ढोल बजाकर नारेबाजी करते हुए शीर्ष प्रबंधन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन की अगुवाई में प्रांतिय अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, प्रांतिय महासचिव अजय बाबर, प्रांतिय संयुक्त संगठन सचिव गिरीश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में विद्युत कम्पनियां में रिक्त पदों पर तत्काल सीधी भर्ती करने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण करने तथा विद्युत कर्मचारियों व उनके परिवार को बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा का लाभ देने सहित कुल चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के तहत मंत्रियों, सांसदों एवं विधायकों को ज्ञापन सौंपकर उनका समर्थन प्राप्त किया गया था। इसके बाद 5 जून से ढोल बजाओ प्रबंधन जगाओ अभियान का आगाज किया गया है। जिसमें विद्युत कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों के कार्यालय के सामने ढोल बजाकर नारेबाजी करते हुए शीर्ष प्रबंधन के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें धमतरी जिले से भी सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!