Uncategorized

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

महापौर रामू रोहरा ने दिया नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद

धमतरी-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन, विंध्यवासिनी मंदिर के पास भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस पुनीत अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।
महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा, यह योजना समाज के उत्थान और विशेष रूप से बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू कर रही है, जिससे समाज के सभी वर्गों को न्याय, सुरक्षा और समृद्ध जीवन सुनिश्चित हो रहा है।उन्होंने आगे कहा, आज का दिन उन परिवारों के लिए विशेष है, जिनकी बेटियों का विवाह आज सरकारी सहयोग से पूर्ण हुआ। मैं सभी वर-वधुओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , एक अनुभवी और जनप्रिय नेता हैं, जो छत्तीसगढ़ राज्य के विकास और आमजन की भलाई के लिए निरंतर सक्रिय हैं। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार पारदर्शिता, सेवा और सुशासन के मूल सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना भी इसी भावना का प्रतीक है, जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को राहत और सामाजिक सम्मान प्रदान करती है।इस सामूहिक विवाह आयोजन ने समाज में समरसता, एकता और सहयोग का संदेश दिया, और यह साबित किया कि शासन की सकारात्मक नीतियाँ कैसे सीधे जनता के जीवन को छूती हैं।साथ में सभापति कौशल्या देवांगन, मोनिका देवांगन,हिमानी साहू विभा चंद्राकर, तालिनपुरी गोस्वामी, चंद्र भागा साहू, भारती साहू, नम्रता माला पवार, धनेश्वरी साहू गजेन्द्र कवर संजय देवांगन छोटू वर्मा , उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!