Uncategorized

महापौर कर रहे है विकास कार्यों में भेदभाव– दीपक सोनकर

विकास शुल्क राशि का नियम विरुद्ध किया जा रहा उपयोगl

धमतरी–नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने आरोप लगाया है कि धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा द्वारा वार्डों के विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है.40 वार्डों के विकास की बात करते हैं लेकिन विकास कार्यों की सूची केवल 24 वार्डों में है महापौर द्वारा कहा जाता है कि बिना भेदभाव के सभी 40 वार्ड में विकास कार्य किए जाएंगे लेकिन जारी सूची में कांग्रेस वार्डो को दर किनार कर सिर्फ भाजपा पार्षद वार्डो के कार्यों को शामिल किया गया है । वार्ड में निवासरत आम जनता से उनके मकान निर्माण के एवज में विकास शुल्क राशि जमा करवाया जाता है वही राशि का उपयोग सड़क बिजली पानी के लिए उसी वार्ड में किया जाता रहा है किंतु इस बार विकास शुल्क राशि का उपयोग कोई भी वार्डो में किया जा रहा जो कि नियम विरुद्ध है। व पार्षदों के बिना सहमति के कार्य किए जा रहे हैं जिसका कांग्रेस पार्षद दल पुर जोर विरोध करता है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!