Uncategorized

आमदी मे भाजपा सरकार की उदासीनता के खिलाफ कांग्रेस ने दिया एक दिवसीय धरना व चक्काजाम

आमदी-भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं नगर पंचायत आमदी की लगातार हो रही उपेक्षा के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी आमदी के नेतृत्व में आम जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम किया गया। यह आंदोलन नगर की वर्षों से लंबित समस्याओं को लेकर जनता के बढ़ते आक्रोश का प्रतीक है।
धरना को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास केवल कागज़ी घोषणाओं तक सीमित रह गया है। आमदी जैसे नगरों को जानबूझकर उपेक्षित रखा जा रहा है। गौरव पथ निर्माण, नाली, स्वच्छता एवं प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार और प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। कांग्रेस पार्टी आम जनता के अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।
धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं से मुंह मोड़कर बैठी है। बजट में शामिल गौरव पथ को आज तक प्रशासनिक स्वीकृति न देकर आमदी नगर के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कांग्रेस आमदी की जनता को उसका हक दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और किसी भी कीमत पर अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की स्वीकृति धमतरी विधायक ओंकार साहू द्वारा कराई जाती है, लेकिन उसका श्रेय कोई और लेने का प्रयास करता है। कांग्रेस कार्य करने वाली पार्टी है, जो गरीबों के आंसू पोंछने का काम करती है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव ने कहा कि भाजपा सरकार में मुसवाझ्रकवर्धा क्षेत्र में 7 करोड़ रुपये का धान खा जाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बड़े घोटाले की ओर इशारा करती हैं। यह बहुत ही आश्चर्यजनक और गंभीर मामला है, जिसे छत्तीसगढ़ की जनता भली-भांति समझ चुकी है। कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ लगातार आंदोलन कर रही है।इस अवसर पर नगर पंचायत आमदी की छह सूत्रीय प्रमुख मांगें रखी गई
नगर पंचायत आमदी में तत्काल गौरव पथ निर्माण कराया जाए।वार्ड क्रमांक 11 एवं 15 की घास भूमि को आबादी भूमि घोषित किया जाए।वार्ड क्रमांक 15 में राइस मिलों से हो रहे वायु एवं जल प्रदूषण पर तत्काल रोक लगाई जाए।अमृत मिशन 2.0 के कार्यों में हो रही देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण एवं अवैध प्लाटिंग की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।वार्ड क्रमांक 01 एवं 02 में सीवेज पानी निकासी हेतु नाली निर्माण किया जाए।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार एवं प्रशासन ने शीघ्र इन मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा े
धरना प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में जिला अध्यक्ष श्रीमती तारणी चन्द्राकर , धमतरी विधायक ओंकार साहू , पूर्व विधायक लेखराम साहू ,खिलेन्द ध्रुव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस धमतरी ग्रामीण , उमेश डोंगरे युवा कांग्रेस प्रभारी , शहर के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, नरेंद्र सोनवानी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस , मनोज साहू , अम्बिका सिन्हा , योगेश मार्कण्डे , कविता साहू , सुनिता साहू ,ऋषभ ठाकुर , हेमलाल बंजारे , नीलमनी साहू , होमेश्वर साहू , एमन साहू, चितेन्द साहू , पारसमणि साहू , ललिता पटेल , रामचन्द्र देवांगन , तोगू साहू , व्यासनारायण निषाद , राकेश मौर्य , मोनू साहू , धनीराम साहू , भूषण साहू , चन्दहास साहू , तोषण माला , वतांजली गोस्वामी , धर्मेंद्र पटेल , सूरज पासवान ,दीपक सोनकर, योगेश्वर साहू , हिमांशु साहू , उमेश साहू , खेमलाल पटेल , साथ में बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!