संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती पर भोथली मंडल में निकली भव्य कलश यात्रा

धमतरी। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे कलश वंदन अभियान के अंतर्गत धमतरी जिले के भोथली मंडल में दो दिवसीय भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा का शुभारंभ ग्राम कानीडबरी से हुआ, जो अमेठी, कलारतराई, बंजारी, परसुली, दर्री, खरेंगा, सारंगपुरी सहित विभिन्न ग्रामों से होकर आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान ग्रामीणों एवं जनमानस द्वारा जगह-जगह कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता की, वहीं ग्रामीणों ने फूल-माला, नारियल, पूजा-अर्चना एवं आरती के माध्यम से संत रविदास जी के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद तथा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सहकार भारती छत्तीसगढ़ के मंत्री दयाराम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भोथली मंडल अध्यक्ष मिस्त्रीलाल पटेल के मार्गदर्शन में तथा कलश वंदन अभियान के संयोजक हीरेंद्र साहू के संयोजन में यात्रा का सफल संचालन किया गया।
