Uncategorized

रोटरी क्लब धमतरी द्वारा उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने सुर-ताल 2.0 ऑडिशन का 6 सितंबर को आयोजन

रोटरी अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा एवं सचिव जागृति दोशी ने कहा, जिले की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढऩे का अवसर देना है उद्देश्य


धमतरी। रोटरी क्लब धमतरी द्वारा जिले की उभरती प्रतिभाओं को एक शानदार मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सुर-ताल 2.0 एकल गायन एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन के ऑडिशन 6 सितंबर रविवार को दोपहर 1 बजे से फिट लाइफ फिटनेस क्लब, रायपुर रोड, जलगांव ग्लास हाउस के पास, धमतरी में आयोजित होंगे। सुर-ताल 2.0 के अंतर्गत एकल गायन एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को आयु वर्ग के अनुसार चार समूहों में विभाजित किया गया है ग्रुप ए 5 से 15 वर्ष, ग्रुप बी 16 से 25 वर्ष, ग्रुप सी 26 से 40 वर्ष तथा ग्रुप डी 40 वर्ष से अधिक। रोटरी क्लब धमतरी का उद्देश्य जिले की छिपी एवं उभरती प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि कलाकार अपने हुनर, कला, जोश और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। आयोजकों ने धमतरी जिले के सभी प्रतिभाशाली कलाकारों से इस अवसर का लाभ उठाने एवं अधिक से अधिक संख्या में ऑडिशन में शामिल होने की अपील की है।
प्रतिभाओं को निखारना हमारा उद्देश्य
प्रोग्राम डायरेक्टर रोटेरियन पल्लवी जायसवाल एवं रोटेरियन पिंकी खंडेलवाल ने कहा कि शहर की प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें आगे बढऩे के लिए उचित मंच प्रदान करना रोटरी क्लब का मुख्य उद्देश्य है। सुर-ताल 2.0 के माध्यम से हम अधिक से अधिक प्रतिभाओं को जोडऩा और उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर देना चाहेंगे।
पंजीयन फॉर्म इन स्थानों पर उपलब्ध
सुर-ताल 2.0 के लिए पंजीयन फॉर्म शहर के विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध हैं। इच्छुक प्रतिभागी फिट लाइफ जिम, सिमरन बुटीक, होटल नितल रेजीडेंसी, टी.टी.एस. (स्कूटर हाउस), इंडियन कॉफी हाउस, जीन्स.कॉम, आशीष गारमेंट, अमित साड़ी सेल, जीनाास बुटीक, डीएनआर न्यूज, नटराज ट्रेडर्स, पेट पूजा रेस्टोरेंट, अमर फुटवियर एवं जिंजर लीफ से पंजीयन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी रोटरी टीम
सुर-ताल 2.0 को सफल एवं भव्य बनाने के लिए रोटरी क्लब धमतरी की पूरी टीम सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटी हुई है। कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर रोटेरियन पल्लवी जायसवाल एवं रोटेरियन पिंकी खंडेलवाल के साथ रोटेरियन रितु लुनावत, रोटेरियन पायल गोयल, रोटेरियन श्वेता पंजवानी, रोटेरियन आस्था नंदा, रोटेरियन पूर्वी लोहाना, रोटेरियन कमलजीत कौर, रोटेरियन अजय गोयल, रोटेरियन ऋषि लुनावत, रोटेरियन सचिन खंडेलवाल, रोटेरियन जतिन लोहाना, रोटेरियन आशीष गोयल, रोटेरियन अभिषेक गोयल, रोटेरियन विजय गोयल, रोटेरियन अमित जायसवाल, रोटेरियन अभिषेक गर्ग, रोटेरियन साकेत श्रीवास्तव, रोटेरियन युवराज गेंद्रे, रोटेरियन दिव्या किरी, बिजल मेहता, रोटेरियन दीपेश मेहता, रोटेरियन रोहित लुंकड, रोटेरियन मयुरी पवार, रोटेरियन प्रिंस राठी, रोटेरियन संदीप ध्रुव, रोटेरियन मेघा महावर, रोटेरियन डॉ. श्रुति वसानी एवं रोटेरियन सुधा शर्मा सहित रोटरी क्लब के अन्य सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। टीम द्वारा पंजीयन, प्रचार-प्रसार, ऑडिशन एवं आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। सभी सदस्यों का प्रयास है कि सुर-ताल 2.0 धमतरी जिले की प्रतिभाओं के लिए एक यादगार और शानदार मंच साबित हो। रोटरी क्लब धमतरी के अध्यक्ष रोटेरियन सत्येंद्र शर्मा एवं सचिव रोटेरियन जागृति दोशी ने कहा कि सुर-ताल 2.0 केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जिले की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढऩे का अवसर देने की एक पहल है। उन्होंने सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों से पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लेने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!