धमतरी में सद्भाव रिनेवेबल लिमिटेड के नए शाखा कार्यालय का शुभारंभ
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में 2012 से कार्यरत सद्भाव रिनेवेबल लिमिटेड ने धमतरी में रखा नया कदम

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, एसडीएम पीयूष तिवारी सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति मे हुआ उद्घाटन
धमतरी। सौर ऊर्जा एवं अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत माध्यभारत क्षेत्र की अग्रणी कंपनी सद्भाव रिनेवेबल लिमिटेड के नए शाखा कार्यालय का शुभारंभ शुक्रवार, 21 अगस्त को धमतरी में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अबिनाश मिश्रा एवं एसडीएम पियूष तिवारी की उपस्थिति मे उद्घाटन किया गया।
कंपनी विगत 2012 से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करते हुए लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने तथा स्वच्छ एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है। धमतरी में नए शाखा कार्यालय के शुभारंभ से जिले के लोगों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सौर ऊर्जा से संबंधित समाधान, तकनीकी मार्गदर्शन एवं सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।
सद्भाव रिनेवेबल लिमिटेड के फाउंडर एवं डायरेक्टर कँवलजीत सिंह खुराना सौर ऊर्जा के प्रति जनजागरूकता के लिए विशेष रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके नाम सौर ऊर्जा पर 80 घंटे की ‘सोलर मास्टर क्लास’ के माध्यम से सबसे लंबे रेडियो प्रसारण का विश्व रिकॉर्ड दर्ज होने की जानकारी दी गई है। इस पहल के माध्यम से सौर ऊर्जा के महत्व और इसके उपयोग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
कंपनी का उद्देश्य सौर ऊर्जा को अधिक से अधिक घरों, संस्थानों एवं व्यवसायों तक पहुंचाकर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। धमतरी में शाखा कार्यालय की शुरुआत को कंपनी ने जिले में स्वच्छ, हरित और सौर ऊर्जा आधारित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
सद्भाव रिनेवेबल लिमिटेड की शाखा का उद्घाटन कार्यक्रम प्रशांत टॉकीज परिसर, धमतरी में किया गया। इस अवसर पर कंपनी के फाउंडर एवं डायरेक्टर कँवलजीत सिंह खुराना तथा उनके व्यासयिक सहयोगी धमतरी के ललित नाहटा सहित गणमान्य नागरिक श्याम अग्रवाल, राजेंद्र लुकड़, दीपक लाखोटिया, सारंगपान सींग खालसा, अमरजीत सिंग खालसा, डॉ दिलीप राठौड़, जीवनलाल लोढ़ा,शांतिलाल लुकड़, शीतल सांखला, लक्ष्मण हिन्दुजा, बलराज खंडेलवाल, रोहिताश मिश्रा, श्रीराम गुप्ता, रितेश जैन, क़विन्द्र जैन, आशीष मिन्नी, भूषण सेठिया, प्रमोद गोयल, मनीष मित्तल, प्रमोद गुप्ता, कैलाश कुकरेजा, प्रकाश रायसोनी, एवं आमंत्रित अतिथिगण उपस्थित रहे।
सद्भाव रिनेवेबल लिमिटेड का संदेश है कि सौर ऊर्जा को अपनाकर धमतरी को स्वच्छ, आत्मनिर्भर एवं ऊर्जा-सक्षम बनाने की दिशा में एक नई शुरुआत की जाए।
